
उत्तराखंड की जेल से स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर 39 कैदियों को रिहा किया जाएगा| इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया था| इसके बाद डीआईजी जेल धदिराम मौर्य ने भी प्रदेश की सभी जिलों को इन कैदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए हैं|
दरअसल, आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम अवसर पर देशभर की जेलों से कैदियों को रिया किया जा रहा है| इसी क्रम में पिछले दिनों उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के अच्छे व्यवहार वाले कैदियों की सजा माफी के संबंध में विचार विमर्श किया था| जिसके बाद गृह विभाग ने गत 4 अगस्त को 39 कैदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए| इन कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा|
बता दे यह सब कैदी विभिन्न अपराधों में दोष सिद्ध किए गए हैं| साथ ही प्रदेश में 6 विदेशी मूल के कैदियों को भी रिहा करने पर विचार किया जा रहा है| इसके लिए शासन स्तर पर बैठक होगी| यह सब कैदी विभिन्न जेल में बंद है|
