
अल्मोड़ा| विधानसभा चुनाव के लिए बसों के अधिग्रहण से नियमित सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई है| वर्तमान में अल्मोड़ा डिपो के पास अब केवल 12 वाहन है जबकि 42 बसों में से वर्तमान में 30 वाहनों का चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहण किया जा चुका है| जिससे यात्री परेशान है| बसों की कमी से गुरुवार को भी अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-चंडीगढ़, अल्मोड़ा-गुड़गांव, अल्मोड़ा-देहरादून और अल्मोड़ा दिल्ली को छोड़ अन्य मार्गों में बसों के चक्के पूरी तरह जाम रहे| 14 फरवरी को राज्य में मतदान होना है| ऐसे में बसों का अधिग्रहण किया गया है|
विजय तिवारी एआरएम अल्मोड़ा ने कहा कि डिपो के पास कुल 42 बसें हैं| जिसमें से वर्तमान में डिपो के पास कुल 12 बसें हैं जबकि अन्य बसों का चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहण किया गया है|
