
नैनीताल| निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से बुलाई गई बैठक में गुटबाजी और अंदरूनी घमासान के चलते हैं 25 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया|
बता दें कि एक ओर जहां पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई तो वहीं दूसरी ओर दूसरे गुटके कार्यकर्ता बैठक का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए| 2 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में खूब हंगामा हुआ| वहीं देर शाम पार्टी के 25 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है|
बैठक में ‘आप’ से जुड़े अधिकतर पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे थे| बैठक शुरू होने से पहले ही पिछले दिनों पार्टी के विभिन्न पदों पर हुए मनोनयन को लेकर हंगामा हो गया| इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई|
कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को विश्वास में लिए बगैर ही विभिन्न पदों पर मनमाने तरीके से मनोनयन कर रहे हैं, जबकि संगठन की मजबूती के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है|
