200 Cr Corona vaccines in India -: भारत ने रचा नया कीर्तिमान…..

नई दिल्ली| देश में कोरोनावायरस के खिलाफ जारी जंग के बीच अब तक कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन की 200 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है| यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज दी है| इस उपलब्धि के लिए उन्होंने देश के हेल्थ केयर वर्कर्स और लोगों को बधाई दी है|
भारत में 200 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य हासिल कर लिया है| भारत जैसे देश में यह लक्ष्य आसान नहीं था, मगर बेहतर मैनेजमेंट से यह लक्ष्य हासिल किया गया| पिछले साल 16 जनवरी को कोरोनावायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी| कोविन पोर्टल के अनुसार, भारत ने रविवार को दोपहर करीब 12:00 बजे कोरोना टीकाकरण के 200 करोड़ डोज के लक्ष्य को पूरा किया| बताते चलें कि चीन के बाद भारत वैक्सीनेशन के मामले में दूसरे स्थान पर है| इसके साथ ही भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है| 18 महीनों में भारत ने 200 करोड़ वैक्सीन लगाकर इतिहास रचा है|