यहां दुर्घटना में एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत, एक गंभीर

विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई| दुर्घटना से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि एक अन्य महिला घायल है|
ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया गया है|


मिली जानकारी के मुताबिक, आज सोमवार सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी, तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में गिर गई| जिसमें तीन लोग सवार थे| दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है| सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और तहसील प्रशासन की टीम पहुंची|
मृतकों में 40 वर्षीय पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह निवासी मैलोत क्वानू व 27 वर्षीय मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी क्वानू मैलोत हैं|
घायल महिला का नाम सामो देवी पत्नी पूरण सिंह हैं|