
फिजिकल एजुकेशन के दौरान यौन शोषण का यह मामला बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल से सामने आ रहा है| जहां शिक्षक फिजिकल एजुकेशन के दौरान बीते 3 माहों में 15 छात्रों का यौन शोषण कर चुका है| पुलिस ने अब आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है|
मिली जानकारी के अनुसार, हेब्बल के सरकारी स्कूल का शिक्षक फिजिकल एजुकेशन की कक्षाओं के दौरान छात्राओं को अनुचित रुप से छूता था और कई बार उन्हें किस भी करता था| घटना तब सामने आई जब कक्षा आठवीं और नवीं की छात्राओं ने अपने माता-पिता को शिक्षक की काली करतूत के बारे में बताया| इसके बाद माता-पिता ने स्कूल के हेडमास्टर को यह जानकारी दी| हेडमास्टर ने मामले की आंतरिक जांच कराई| जांच में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि शिक्षक भोजनावकाश व पीई की कक्षाओं के दौरान अनुचित ढंग से छूता है और किस भी करता है| शिक्षक के खिलाफ आरोपों की पुष्टि के बाद हेडमास्टर ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई| पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ पोक्सो कानून व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है|
