अल्मोड़ा जिले में लगेंगे 1454 पॉलीहाउस, अब तक 600 ने किया आवेदन

अल्मोड़ा में उद्यान विभाग 1454 पॉलीहाउस लगाएगा, इससे किसानों की तकदीर बदलेगी| इसके लिए विभाग को 16.57 करोड़ रुपये का बजट मिला है| वहीं अब तक 600 काश्तकार इस हेतु आवेदन कर चुके हैं|


बता दें, पॉलीहाउस निर्माण में काश्तकारों को 80% सब्सिडी दी जाएगी| वहीं 20% धनराशि काश्तकारों को व्यय करनी होगी|
पॉलीहाउस निर्माण योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्र में 50 से 500 वर्ग मीटर तक के पॉलीहाउस स्थापित किए जाने हैं| जिले में भी योजना को लेकर किसानों में खासा उत्साह है|
उद्यान विभाग के मुताबिक जिले में 1454 पॉलीहाउस लगाने है| इसके लिए किसान आवेदन कर रहे हैं| 100 वर्ग मीटर पॉलीहाउस पर कृषक अंश 28550 वर्ग मीटर में कृषक 14250 होगा| इसके लिए एक समूह में कम से कम 5 कृषक होने अनिवार्य है| जिन्हें कम से कम 10 पॉलीहाउस मिलेंगे|
जानकारी के मुताबिक, योजना के लिए अब तक जिले में 600 काश्तकार आवेदन कर चुके हैं|