रूस-यूक्रेन जंग में पहले दिन 137 लोगों की मौत, इन क्षेत्रों पर रूस का कब्जा

रूस यूक्रेन का विवाद आखिरकार जंग में बदल ही गया| यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने यूक्रेन में रूस के साथ हुए जंग में पहले दिन 137 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की और यह भी कहा कि राजधानी कीव से कुछ ही दूरी पर स्थित चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइड भी अब मास्को के नियंत्रण में चला गया है| बताते चलें कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ी सैनिक कार्यवाही के तहत यूक्रेन में रूस तीनों तरफ से हमला बोल दिया है| जिससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो गई है| यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र से तत्काल मानवाधिकार परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है| दूसरी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में सैन्य कार्यवाही को तुरंत रोक देने का कहा है| बताते चलें कि यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ मसौदे पर आज यूएनएससी में वोटिंग होगी| वही नाटो भी इमरजेंसी समिट आयोजित करेगा|