दक्षिण अफ्रीका से रवाना हुए 12 चीते…….आज पहुंचेंगे भारत

भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते रवाना हो चुके हैं। बता दें कि भारतीय पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जा रहा है। इस मामले में बताते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का कहना है कि यह चीते दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए जा रहे हैं और आज शनिवार को भारत पहुंच जाएंगे। भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लेकर आ रहा है जो कि आज शनिवार को भारत पहुंचेंगे। बता दें कि इनमें से 7 चीते नर हैं और 5 मादा हैं। भारत में इन चितों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा। बता दें कि भारत में चितों की समुचित संख्या सुनिश्चित करने के लिए इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका ने भारत के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे और इससे पहले नामीबिया से 8 चीते भारत लाए गए थे जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। 1952 में भारत सरकार ने चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया था और अब 71 वर्षों के बाद यह वन्यजीव के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है और भारत में फिर से एक बार भारत सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना प्रोजेक्ट चीता के तहत वन्य प्रजातियों के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में सहयोग देने के लिए अंतरराष्ट्रीय यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के दिशा निर्देशों के अनुसार चीतो को फिर से बसाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए जाने वाले सभी चितो में रेडियो कॉलर लगाए जा रहे हैं। यहां आने के बाद उनके सभी स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और उसके बाद उन्हें 1 महीने के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा । इन चीतो में रेडियो कॉलर लगाए गए हैं और सेटेलाइट से इनकी निगरानी की जा रही है।