बेलूड़ मठ कोलकाता में आयोजित हुई रामकृष्ण मिशन की 114 वी वार्षिक साधारण सभा….. जानिए सहायता विवरण

बेलूड़ मठ कोलकाता में रामकृष्ण मिशन की 114 वी वार्षिक साधारण सभा बीते रविवार को 17 दिसंबर 2023 को 3:30 में आयोजित की गई। बता दे कि इसमें रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन के महासचिव स्वामी सुवीरानंद जी महाराज द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में संस्था के कार्य रामकृष्ण मिशन के संचालन समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

इस रिपोर्ट में संस्थान द्वारा दिए गए सम्मान एवं सहायता का विवरण किया गया है। बता दे कि संस्थान द्वारा दिए गए सम्मान एवं पुरस्कार कुछ इस प्रकार है। जैसे गांधी स्मारक संग्रहालय बैरकपुर जिला उत्तर प्रदेश परगना कोलकाता द्वारा रामकृष्ण मठ एवं मिशन द्वारा किए जा रहे सराहनीय सेवा कार्यों के लिए महात्मा गांधी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं दूसरा पुरस्कार नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल द्वारा विवेकानंद सैनेटरी कॉलेज कोलकाता को ए++ ग्रेड एवं कॉलेज आफ आर्ट्स एंड साइंस तथा मारुति कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन कोयंबटूर को ए प्लस ग्रेड व 5 साल के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इसी तरह नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय वरीयता सूची में रामकृष्ण मिशन के चार स्नातक के कॉलेजों को उल्लेखनीय वरीयता प्रदान की गई।

रामकृष्ण मिशन विद्यालय नरेंद्रपुर कोलकाता के विद्यार्थी द्वारा पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा काउंसिल के उच्च माध्यमिक परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। बता दें कि रामकृष्ण मिशन एवं रामकृष्ण मठ ने अपने 224 भारतीय केंद्रों एवं केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सेवाओं में 1171.61 करोड़ रुपए व्यय किए हैं जिसमें विभिन्न सेवा क्षेत्र शामिल है। जैसे- राहत एवं बचाव कार्य में 5.31 लाख लाभार्थियों हेतु 7.46 करोड़ रुपए , समान्य जन कल्याण के 38.75 लाख लाभार्थियों हेतु 28.42 करोड़, चिकित्सा के क्षेत्र में 86.30 लाभार्थियों हेतु 412.08 करोड़, शैक्षणिक क्षेत्र में 3.08 लाख लाभार्थियों के लिए 594.53 करोड़, ग्रामीण विकास के लाभार्थियों के लिए 101.54 करोड़ एवं साहित्य प्रकाशन के क्षेत्र में 27.58 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की गई है। भारत के अलावा विदेश में भी संस्था की गतिविधियां रही है। बता दे कि बांग्लादेश के बलियाती केंद्र में नवीन श्री रामकृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई, अमेरिका के शिकागो केंद्र द्वारा शिकागो में होम ऑफ हार्मोनी नामक इकाई का शुभारंभ किया गया। श्रीलंका सरकार द्वारा हिंदू धर्म एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा विद्यालयों को पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ मिशन द्वारा कई कार्य किए गए हैं।