
अल्मोड़ा। कुमाऊंनी संस्कृति सभ्यता के संरक्षण और संवर्धन के लिए शुरू किए गए कुर्मांचल अखबार ने अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं, इसके विशेषांक का आज अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन किया| इस अवसर पर कुर्मांचल अखबार के संपादक डॉ चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने मुख्यमंत्री को कुमाऊनी समाज की तरफ से एक पत्र भी सौंपा| जिसमें उत्तराखंड की लोक भाषाओं को संरक्षित करने की अपील मुख्यमंत्री से की गई| मुख्यमंत्री धामी ने आश्वासन दिया कि कुमाऊनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास करेगी|

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्वांचल अखबार के संपादक डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया, शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा समेत कई गणमान्य जन उपस्थित रहे|


