रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन केदारनाथ में जलेंगे घी के 108 दीपक

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां पूरे देश में जोरों-शोरों से चल रही है| हर कोई इस पल का साक्षी बनने के लिए उत्साहित है| इस उत्सव को और भव्य बनाने के लिए मय हिमालय की मेर-सुमेरु पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित बाबा केदारनाथ में घी के 108 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा|


धाम में रह रहे संत स्वामी ललित रामदास महाराज के श्रीराम आश्रम में यह उत्सव मनाया जाएगा| इसके साथ ही राम नाम की धुन के बीच सुंदरकांड और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा| भंडारा और धाम में मौजूद लोगों को प्रसाद वितरण किया जाएगा| इस दौरान धाम में कुल 30 लोग मौजूद रहेंगे|


संत स्वामी ललित रामदास के मुताबिक, वे बीते 13 वर्षों से भगवान राम के दर्शन करते आ रहे हैं| मान्यता यह है कि आदिदेव महादेव के ईष्ट भी श्रीराम ही है| राम नाम लेकर ही उन्होंने विष को अपने कंठ में लिया था और नीलकंठ के नाम से जप किया| अयोध्या में 500 साल बाद हो रहे प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है| ऐसे में धाम में खासा उत्साह बना‌ हुआ है|