
उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र के एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी 104 साल के साधू सिंह बिष्ट का रविवार को निधन हो गया|
दिवंगत साधु सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में थे| आज उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया|
मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले 1980 से डोईवाला के बारूवाला में निवास कर रहे थे| तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट लाया गया| जहां रविवार को उनका निधन हो गया|
उनके बड़े बेटे विजेंद्र बिष्ट के अनुसार देश की आजादी के लिए उनके पिता नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों से प्रेरित होकर आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए थे| कई बार जेल जाने से लेकर अंग्रेजी हुकूमत की कई यात्राएं उन्होंने झेली है|
